सिंगरौली। जिले के वार्ड 36 में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय जुआडी और तेलगवां स्कूल के बच्चों के लिए खुशियों भरा दिन आया। एनटीपीसी विन्ध्याचल की CSR पहल के तहत स्कूली बच्चों को नए स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और विधिवत पूजा-अर्चना से हुई।
जिले के वार्ड 36 के शासकीय प्राथमिक विद्यालय जुआडी और तेलगवां में बच्चों के चेहरे पर खुशी की चमक देखने लायक थी। एनटीपीसी विन्ध्याचल की CSR परियोजना के तहत बच्चों को नए स्कूल बैग दिए गए, जिसने स्कूल आने का उत्साह और बढ़ा दिया। बैग वितरण कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। एनटीपीसी प्रतिनिधि निखिल जायसवाल, वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा, प्राचार्य पूजा सिंह और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद थीं। बच्चे खुश होकर तालियाँ बजाते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।
Also Read
पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि वे वार्ड के सभी मूलभूत विकास कार्यों—बिजली, पानी, सड़क, तालाब और छठ घाट—पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने एनटीपीसी का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि पहले पानी की समस्या थी, जिसे पार्षद के प्रयास से तुरंत हल किया गया। बच्चों को अब साफ पेयजल उपलब्ध है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



