नवानगर पुलिस की उदासीनता,तेज रफ्तार कार ने राहगीर को कुचलकर उतारा मौत के घाट।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 12 Dec 2025, 08:53 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही मोड़ पर शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे हुए सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने सड़क पर पैदल जा रहे कैलाश (स्वीपर) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। पुलिस द्वारा ट्रॉमा सेंटर भेजे जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही मोड़ पर शुक्रवार शाम हुआ दर्दनाक हादसा न केवल एक राहगीर की जान ले गया बल्कि पुलिस की चेकिंग व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल छोड़ गया। शाम करीब 6 बजे अचानक तेज रफ्तार में आई बलेनो कार ने सड़क किनारे चल रहे कैलाश (स्वीपर) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT