सहकार ग्लोबल की मुस्तैदी से नाकाम हुई रेत माफिया की चाल, झोंको में ट्रक धराया

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 08 Dec 2025, 02:05 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग, पुलिस प्रशासन और एजेंसी सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते दिनों झोंको चेक पोस्ट पर सहकार ग्लोबल कंपनी के कर्मियों ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते एक ट्रक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पकड़े गए वाहन का पंजीयन क्रमांक UP 63 AT 7627 बताया जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से रेत लोड थी। यह वाहन बहरी की ओर से होते हुए सीधी जा रहा था। संदेह होने पर सहकार ग्लोबल के कर्मियों ने वाहन की जांच की, जिसमें अवैध रेत का परिवहन पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना चितरंगी एवं सीधी पुलिस को दी गई।

https://urjanchaltiger.in/news/bigg-boss-19-winner-gaurav-khanna-finale-update/193507/

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

जिले में अवैध रेत के कारोबार पर शिकंजा कसता जा रहा है। झोंको चेक पोस्ट पर सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के सतर्क कर्मियों ने बीते शुक्रवार को रेत माफियाओं की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए अवैध रेत से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। यह ट्रक बहरी से होते हुए सीधी की ओर जा रहा था।

पकड़े गए वाहन का क्रमांक UP 63 AT 7627 बताया गया है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध रेत लोड थी। सहकार ग्लोबल के कर्मचारियों को जब वाहन की गतिविधि संदिग्ध लगी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना चितरंगी और सीधी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल को दी गई, जिन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन को सुरक्षार्थ चितरंगी थाने में खड़ा कराकर गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT