नेपाल में चमके सिंगरौली के नन्हें कराटे चैंपियंस

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Tuesday, June 9, 2026 4:33 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली के नन्हें कराटे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में जिले के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव बैनल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

स्वर्ण पदक विजेता

नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में संयुक्ता सिंह (अंडर-7 आयु वर्ग) और सिगिनाम नित्या श्री (अंडर-12 आयु वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा लहराया।

रजत पदक विजेता

शौर्य पिपलिया (अंडर-8 आयु वर्ग), अवनीश अग्रवाल (अंडर-13 आयु वर्ग) और श्रेयाशी शर्मा (अंडर-10 आयु वर्ग) ने रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

कांस्य पदक विजेता

मणिकर्णिका दुबे (अंडर-10 आयु वर्ग), प्रतिष्ठा सिंह राठौर (अंडर-9 आयु वर्ग), शुभी अग्रहरि (अंडर-9 आयु वर्ग), साई कृष्णा आचार्य (अंडर-13 आयु वर्ग) और आर्यांश भारद्वाज (अंडर-8 आयु वर्ग) ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सम्मान समारोह में कलेक्टर गौरव बैनल ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और पूरी खेल इकाई को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो पूरे सिंगरौली के लिए गर्व की बात है।

कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने मुख्य कोच गणेश सिंह को जिले के शासकीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों में विशेष कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। – कलेक्टर

Tain Viral News

चलती ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कूपे को सजाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड

सोशल मीडिया ( Social media ) पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद Indian Railways ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को निलंबित कर दिया है। मामला ट्रेन नंबर 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास…

Read More

WhatsApp