सिंगरौली जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिंहा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चितरंगी श्री राहुल सैयाम की सतत निगरानी में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना चितरंगी प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खम्हरिया रेही की ओर से एक पावर ट्रैक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर ग्राम कर्थुआ पराई की ओर जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।
Also Read
बिना दस्तावेज के रेत परिवहन करते पकड़ा गया ट्रैक्टर
पुलिस टीम ने कर्थुआ मेन रोड पर घेराबंदी कर नीले रंग के पावर ट्रैक ट्रैक्टर को रोका। पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया कि वह खम्हरिया महान नदी से रेत भरकर ला रहा था और उसके पास रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। न तो खनन की अनुमति थी और न ही परिवहन का कोई वैध कागज।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। आरोपी चालक के विरुद्ध थाना चितरंगी में धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, उप निरीक्षक आर.के. वर्मा, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रसाद साकेत, प्रधान आरक्षक कैलाश सिंह, आरक्षक वीर प्रताप सिंह, सचिन शुक्ला एवं शिव कुमार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



