Singrauli : DSP रोशनी कुर्मी ने संभाली जियावन थाने की कमान

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 22 Oct 2025, 08:22 AM IST | 1 min read
Singrauli : DSP रोशनी कुर्मी ने संभाली जियावन थाने की कमान
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली जिले में पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। जिले के कई थाना प्रभारी बदले गए हैं। इसी क्रम में जियावन थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह का स्थानांतरण पुलिस लाइन सिंगरौली में किया गया है। वहीं, डीएसपी रोशनी कुर्मी को जियावन थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने मंगलवार को थाने का कार्यभार संभाल लिया है।

सिंगरौली जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादले जारी हैं। DSP रोशनी कुर्मी को जियावन थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है।

डीएसपी रोशनी कुर्मी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक (Trainee DSP) हैं। वे मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। प्रशिक्षण के तहत उन्हें फील्ड अनुभव के लिए जियावन थाना भेजा गया है। सिंगरौली जिले में इस समय पुलिस विभाग की टीम को “यंग टीम” कहा जा रहा है। अधिकतर अधिकारी युवा हैं और नई सोच के साथ जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

कैसे होती है SDOP पद पर नियुक्ति?

प्रशिक्षण अवधि में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी विभिन्न थानों पर थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हैं। इसका उद्देश्य यह होता है कि अधिकारी जमीनी स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली को समझ सकें। प्रशिक्षण के बाद उन्हें एसडीओपी (SDOP) के पद पर पदस्थ किया जाता है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को आगे चलकर आईपीएस पद पर पदोन्नति भी दी जाती है।

सिंगरौली पुलिस में युवा अधिकारियों की बढ़ती भागीदारी से जनता को बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है। DSP रोशनी कुर्मी की यह नियुक्ति विभाग के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है।

ADVERTISEMENT