चाचा की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार, वजह जानकर पुलिस भी हैरान!

सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक नाबालिग ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बालक को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 10 Jun 2026, 01:26 PM IST | 1 min read
Breaking News
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली, प्रतिनिधि। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डाला में हुई एक अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 16 वर्षीय बालक ने जादू-टोने के संदेह में अपने चाचा की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जिला संप्रेक्षण गृह रीवा भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 6 जून को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम डाला निवासी जगन्नाथ सिंह गोंड का शव गांव के समीप खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में थाना बरगवां में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विशेष टीम गठित कर शुरू की गई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज गौरव राजपूत, पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत सिंह, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी रोशनी कुर्मी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

घटनास्थल के निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस का संदेह मृतक के 16 वर्षीय भतीजे पर गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

जादू-टोने के शक में की हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में झाड़-फूंक का कार्य करता था। आरोपी बालक को संदेह था कि उसके माता-पिता की बीमारी के पीछे उसके चाचा द्वारा किया गया कथित जादू-टोना जिम्मेदार है। इसी कारण वह उनसे रंजिश रखता था।

घटना वाली रात 5 जून को आरोपी और उसके चाचा ने साथ बैठकर शराब पी थी। घर लौटते समय दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले अपने चाचा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर पास में पड़े पत्थर से उनके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

संप्रेक्षण गृह भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जिला संप्रेक्षण गृह रीवा भेजने के आदेश दिए गए।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

मामले के सफल खुलासे में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी, प्रधान आरक्षक आलोक चतुर्वेदी, मनोज गौतम, रामनिवास यादव, अनूप मिश्रा एवं नीरज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तथ्य एक नजर में

  • घटना स्थल: ग्राम डाला, थाना बरगवां, सिंगरौली
  • मृतक: जगन्नाथ सिंह गोंड
  • आरोपी: 16 वर्षीय सगा भतीजा
  • हत्या का कारण: जादू-टोने का संदेह और पारिवारिक रंजिश
  • हत्या का तरीका: पत्थर से सिर पर हमला
  • पुलिस कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, संप्रेक्षण गृह रीवा भेजा गया

ADVERTISEMENT