बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती साजिश में बड़ा खुलासा: बिहार से 2 और आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल में बैठकर चला रहा था नेटवर्क

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Monday, May 4, 2026 10:34 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार से दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश के नए पहलुओं का खुलासा किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार दबिश का परिणाम है।

बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

थाना वैढ़न पुलिस ने नालंदा (बिहार) से चन्दन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन (19) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खीरूबिगहा, थाना नगरनौसा के निवासी हैं।

इन पर बैंक डकैती की साजिश रचने और लूट के माल को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया है।

17 अप्रैल 2026 की घटना

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल 2026 को हुई डकैती के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पहले से गिरफ्तार आरोपियों के अलावा अब साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

जांच में सामने आया कि डकैती का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है।

Bank Of Maharashtra Robbery in Singrauli ।। पकड़ा गया सिंगरौली बैंक लूट का मास्टरमाइंड

जेल से संचालित हो रहा था गिरोह

पुलिस पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा हुआ है कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह है, जो पटना की बेऊर जेल में बंद है।

उसने उड़ीसा की कुचिंडा जेल में बंद अपने सहयोगी पीयूष जायसवाल के माध्यम से इस डकैती की योजना को अंजाम दिलाया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरे ऑपरेशन में एडीजीपी कैलाश मकवाना, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान और एसपी मनीष खत्री के निर्देशन में टीम गठित की गई।

एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।टीम में संदीप नामदेव, उदयचंद करिहार, अमन वर्मा सहित अन्य अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp