सिंगरौली जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई वृत्त सरई क्षेत्र अंतर्गत 19 जनवरी 2026 को की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध मदिरा और महुआ लाहन जब्त किया गया।
गांव-गांव दबिश, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने ग्राम झारा कारवाही टोला, चमारी ढोल, बगीचा टोला, बंजारी एवं घुमाडोल भरसेड़ा में एक साथ दबिश दी।
Also Read
https://urjanchaltiger.in/news/why-do-billionaires-take-out-loans/194490/
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
कार्रवाई के दौरान
- छोटेलाल जायसवाल के घर से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा
- सुनीता जायसवाल के घर से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा
- पानकली जायसवाल के घर से 240 किलो महुआ लाहन एवं 5 लीटर कच्ची शराब
- संतोष प्रजापति के घर से 101 नग देशी मदिरा प्लेन
बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जब्त सामग्री की कीमत लगभग ₹36,825
आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त की गई अवैध शराब एवं लाहन की अनुमानित बाजार कीमत ₹36,825 आंकी गई है। यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब कारोबार पर अब तक की प्रभावी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
https://urjanchaltiger.in/news/credit-score-check-karne-se-ghatta-hai-ya-nahi-2026/194468/



