राघव जुयाल ने साक्षी मलिक को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल

Shabana Parveen

Editor | Updated: 06 Aug 2025, 08:33 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

Viral video: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो इतना ज़बरदस्त है कि इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में दोनों एक्टर्स किसी बात पर लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मामला हाथ से निकल रहा है।

राघव जुयाल और साक्षी मलिक की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है

वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे दोनों किसी रिहर्सल हॉल में हैं और उनके साथ दो और लोग भी नज़र आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में साक्षी मलिक, राघव जुयाल के बाल खींचकर उन्हें बेहद गुस्से में पीटती हुई नज़र आ रही हैं। तभी एक लड़का साक्षी मलिक को पीछे खींच लेता है।

दोनों लड़के एक्ट्रेस को रोकने की कोशिश करते हैं, तभी साक्षी के इस व्यवहार से राघव जुवाल इतने नाराज़ हो जाते हैं कि एक्ट्रेस के गाल पर थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस उन्हें फिर से पीटने के लिए आगे बढ़ती हैं, लेकिन बाकी दो लड़के उन्हें रोक लेते हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

 

View this post on Instagram

 

Shared post on

 

राघव जुयाल ने साक्षी मलिक को थप्पड़ मारा

एक लड़का भी एक्ट्रेस को समझाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान दोनों ही कलाकार अपना आपा खोते हुए नज़र आ रहे हैं। साक्षी न सिर्फ़ गुस्सा हो रही हैं, बल्कि थप्पड़ खाने के बाद रोती भी नज़र आ रही हैं।

अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर प्रशंसक भी चिंतित हैं। अब इस मामले पर अभिनेत्री साक्षी मलिक का बयान भी आया है। उन्होंने बताया है कि इस वीडियो की असली कहानी क्या है?

वायरल वीडियो का सच क्या है?

बता दें, साक्षी मलिक और राघव जुवाल की लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर सफाई भी देनी पड़ी। साक्षी मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी से एक पोस्ट शेयर कर अपने प्रशंसकों को यह बात स्पष्ट की।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘दोस्तों, यह हाल ही में हुई एक एक्टिंग प्रैक्टिस का एक सीन मात्र है। यहाँ किसी को चोट पहुँचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। चारों कलाकार बस परफॉर्म कर रहे थे। उम्मीद है आप समझ गए होंगे।’

ADVERTISEMENT