पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें भारत में नहीं बढ़ेंगी, पढ़िए ख़बर

सरकार के सूत्रों ने साफ किया कि भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। साथ ही देश ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर से क्रूड ऑयल आयात 60% से बढ़ाकर 70% कर दिया है।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 07 Mar 2026, 05:16 PM IST | 1 min read
petrol diesel price
Share:

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों को लेकर चल रही अटकलों के बीच सरकार के सूत्रों ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, भारत की ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। सरकार ने तेल आयात के स्रोतों में भी बदलाव किया है ताकि वैश्विक संकट का असर कम किया जा सके।

सरकारी जानकारी के मुताबिक, भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के अलावा अन्य देशों से क्रूड ऑयल आयात बढ़ा दिया है। पहले कुल आयात का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा ऐसे स्रोतों से आता था, जिसे अब बढ़ाकर करीब 70 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे सप्लाई सुरक्षित होने की उम्मीद है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार जल्द ही एलपीजी की कीमतें बढ़ा सकती है। इस पर सरकार के सूत्रों ने कहा कि यह दावा पूरी तरह गलत है। उनका कहना है कि हाल में जो बयान दिया गया था, वह सिर्फ पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों को लेकर था, एलपीजी से उसका कोई संबंध नहीं है।

सरकार का कहना है कि ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार नए विकल्पों पर काम किया जा रहा है, ताकि आम लोगों पर कीमतों का अतिरिक्त बोझ न पड़े।

ADVERTISEMENT