बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना है पांच साल पुराना एक Reddit पोस्ट, जिसमें उनके और टी-सीरीज़ के चेयरमैन भूषण कुमार के बीच कथित अफेयर को लेकर अटकलें लगाई गई थीं।
जहां पहले नोरा ऐसी अफवाहों पर चुप्पी साधे रहती थीं, वहीं इस बार उन्होंने खुद सामने आकर करारा जवाब दिया है।
Also Read
वायरल TikTok वीडियो और Nora का रिएक्शन
हाल ही में एक TikTok वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुराने Reddit पोस्ट का स्क्रीनशॉट दिखाया गया था। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि नोरा की महंगी लाइफस्टाइल, ब्रांडेड बैग्स, लग्ज़री कारें और कॉन्फिडेंस का कारण उनका किसी बड़े इंडस्ट्री पर्सन से अफेयर हो सकता है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
इसी वीडियो के नीचे नोरा फतेही ने कमेंट किया …
“Wow 😂”
उनका यह छोटा सा रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया।
Nora’s comment on a TikTok about her alleged affair with Bhushan Kumar
byu/Subject-Book-1678 inBollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया पर बंटी राय
नोरा के कमेंट के बाद यूज़र्स दो गुटों में बंट गए।
एक यूज़र ने लिखा,
“अब कमेंट करके उन्होंने खुद ही लोगों का ध्यान खींच लिया।”
वहीं दूसरे यूज़र ने कहा,
“Reddit जैसी जगह की अफवाहों को TikTok पर फैलाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। इससे किसी की छवि खराब हो सकती है।”
कई लोगों ने नोरा का समर्थन करते हुए कहा कि बिना सबूत किसी के चरित्र पर सवाल उठाना गलत है।
नई डेटिंग अफवाहें भी चर्चा में
इसी बीच नोरा का नाम मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी (Achraf Hakimi) से भी जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नोरा की एक पोस्ट लाइक की थी, जिसके बाद डेटिंग की अटकलें तेज़ हो गईं। हालांकि इस पर भी नोरा या हकीमी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
गौरतलब है कि भूषण कुमार की शादी 2005 में अभिनेत्री-निर्माता दिव्या खोसला कुमार से हुई थी और उनका एक बेटा भी है।
https://urjanchaltiger.in/news/nora-fatehis-latest-outfit-have-you-seen/7603/
वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं नोरा
काम की बात करें तो नोरा फतेही हाल ही में फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ (2025) और गाने ‘दिलबर की आंखों का’ में नजर आई थीं।
आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं
- कन्नड़ फिल्म ‘KD: The Devil’
- तमिल फिल्म ‘कंचना 4’
इसके अलावा वह इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियोज़ में भी एक्टिव रही हैं, जिनमें
- Jason Derulo का Snake
- Shreya Ghoshal और Rayvanny का Oh Mama! TETEMA
- Yo Yo Honey Singh का I’m So Rich
- Shenseea का What Do I Know?



