Mughal Empire – मुग़लों के खज़ाने की खुदाई शुरू, जानिए कहां

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 09 Mar 2025, 09:34 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

Mughal Empire छावा फिल्म ने फ़िल्मकारों के खाजाने को तो भर दिया। लेकिन कामयाबी की शोर में आम जनता के महत्वपूर्ण सवाल दब गई या यूं कहें शोर कर दबा दी गई। जैसे रातो रात कैसे आम जनता का पैसा डूब गया? क्यों अमेरिका ने भारतीयों को हथकड़ी लगाकर भेजा ? दरअसल, सवालों का वजूद तो तभी है जब उनके जवाब मिले ? फ़िल्मकारों का मकसद होता है पैसा कमाना और सियासत का माहौल बनाना लेकिन आम जनता का क्या ?

बहरहाल फिल्म रिलीज हुई और हिट भी हुई। लेकिन फिल्म छावा का एक सीन जिसमें दिखाया गया कि मुगलकाल में लूट के बाद सारा खजाना बुरहानपुर में छुपा दिया करते थे। फिल्म का यह सीन देखने के बाद कहानी को इतिहास समझने वाले सैकड़ों लोग असीरगढ़ किले के आसपास खुदाई करना शुरू कर दिए। जिसका वायरल वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए X यूजर ऋषि लिखते हैं की, छावा फिल्म देखने के बाद बुरहानपुर में रातों रात खुदाई की गई, और खजाना खोजने की होड़ में वहां के खेतों की यह हालत बना दी।

Mughal Empire जिस तरह इन खुदाई करने वालों को बेवकूफ कहा जाना चाहिए, उसी तरह इतिहास के नाम पर लड़ने वालों को भी बेवकूफ ही कहा जाना चाहिए।लोग इतिहास के पीछे भागते-भागते अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसा लगा हमें कमेन्ट बाक्स में लिखें।

 

ADVERTISEMENT