सिंगरौली में धड़ल्ले से शराब की तस्करी, बोलेरो समेत 09 पेटी शराब जब्त

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 02 Feb 2026, 04:15 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में धड़ल्ले से शराब की तस्करी, बोलेरो समेत 09 पेटी शराब जब्त
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। शराब की तस्करी खुलेआम हो रही है। नशे पर रोक लगाने के बजाय इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका असर सीधे युवाओं पर पड़ रहा है। कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो क्षेत्र में हालात और बिगड़ सकते हैं। अभी एक ताजा मामला बरगवां थाना क्षेत्र का है। खरकटा गांव में अवैध शराब जब्त की गई है।

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के खरकटा गांव में अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बोलेरो वाहन समेत 09 पेटी शराब जब्त की।

ग्रामीणों के अनुसार, बरगवां स्थित शराब भट्टी से गांव-गांव शराब पहुंचाई जाती है। आज भी शराब की खेप गांव में पहुंचाई जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन समेत 09 पेटी शराब जब्त कर ली। यह घटना सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बोलेरो को आते देखा। संदेह होने पर पास जाकर देखा गया। वाहन में शराब भरी हुई थी। इसके बाद पूरे गांव में हल्ला मच गया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ग्रामीणों ने बोलेरो को वहीं रोक लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान खरकटा के पास कार्रवाई की। बोलेरो क्रमांक MP53TA0350 को जब्त किया गया। उस वाहन से गोवा शराब की 4 पेटी और सफेद शराब की 5 पेटी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह देखना होगा कि शराब कहां से लाई गई थी। और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENT