बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 वर्षीय ग्राउंड स्टाफ मोहम्मद अफ्फान अहमद ने कोरियाई बिजनेसमैन महिला के साथ ‘मैनुअल फ्रिस्किंग’ के बहाने छेड़छाड़ की। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया, BNS के तहत केस दर्ज। पूरी खबर पढ़ें।
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय ग्राउंड स्टाफ मोहम्मद अफ्फान अहमद को कोरियाई बिजनेस वुमन के साथ ‘मैनुअल फ्रिस्किंग’ के बहाने यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बेंगलुरु कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Also Read
आरोपी पूर्वी बेंगलुरु के कामनहल्ली का निवासी है और KIA पर ग्राउंड हैंडलिंग व पैसेंजर सर्विस देने वाली प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे हुई, जब पीड़िता कोरिया लौट रही थी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
सिक्योरिटी चेक और इमिग्रेशन क्लियर करने के बाद वह टर्मिनल-2 के डिपार्चर एरिया से फ्लाइट पकड़ने जा रही थी। तभी अहमद ने उसका बोर्डिंग पास चेक किया और सामान में समस्या बताकर अलग से फ्रिस्किंग का बहाना बनाया।

पुलिस जांच में खुलासा
इन्वेस्टिगेटर ने बताया, “अहमद ने पीड़िता को पुरुष वॉशरूम के पास ले जाकर अनुचित तरीके से छुआ। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। ‘थैंक यू’ कहकर चला गया।” व्यथित महिला ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को शिकायत की, जिन्होंने अहमद को हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को अलग से चेक करने का कोई अधिकार नहीं था। CCTV फुटेज में साफ दिखा कि उसने पीड़िता को एकांत जगह ले जाया। अहमद पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की यौन उत्पीड़न संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें घटना से इनकार नहीं किया। जांच में पता चला कि वह डेढ़ साल से KIA पर तैनात था।



