जबलपुर-कोलकाता डायरेक्ट फ्लाइट फिर शुरू, 8 अगस्त से Alliance Air देगी सप्ताह में 3 दिन सेवा

कई वर्षों बाद जबलपुर और कोलकाता के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर शुरू होने जा रही है। Alliance Air 8 अगस्त से सप्ताह में तीन दिन ATR-72 विमान का संचालन करेगी।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 05 Aug 2026, 01:33 PM IST | 1 min read
जबलपुर-कोलकाता डायरेक्ट फ्लाइट फिर शुरू, 8 अगस्त से Alliance Air देगी सप्ताह में 3 दिन सेवा
Share:

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कई वर्षों के अंतराल के बाद जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट और कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। एयरलाइन Alliance Air ने इस नई उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया है।

यह सेवा 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी और सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार संचालित की जाएगी। नई उड़ान से यात्रियों को कोलकाता के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही हवाई सेवाओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की भी उम्मीद है।

क्या रहेगा फ्लाइट का समय?

जारी शेड्यूल के अनुसार

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

कोलकाता से उड़ान: सुबह 7:05 बजे
जबलपुर आगमन: सुबह 9:35 बजे

Advertisement

इसके बाद

जबलपुर से प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे
कोलकाता आगमन: दोपहर 12:35 बजे

इस तरह दोनों शहरों के बीच यात्रा लगभग 2 घंटे 30 मिनट में पूरी होगी।

ATR-72 विमान से होगा संचालन

Alliance Air इस रूट पर ATR-72 विमान का संचालन करेगी। यह विमान क्षेत्रीय उड़ानों के लिए उपयुक्त माना जाता है और मध्यम दूरी के मार्गों पर नियमित सेवा देता है।

जबलपुर-कोलकाता डायरेक्ट फ्लाइट फिर शुरू, 8 अगस्त से Alliance Air देगी सप्ताह में 3 दिन सेवा

यात्रियों को मिलेगा नया विकल्प

अब तक इस रूट पर सीमित विकल्प उपलब्ध थे। Alliance Air की वापसी से यात्रियों को एक अतिरिक्त एयरलाइन का विकल्प मिलेगा। विमानन क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि प्रतिस्पर्धा बढ़ने से भविष्य में हवाई किराए संतुलित होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

नई टर्मिनल के बाद बढ़ने की थी उम्मीद

करीब ₹450 करोड़ की लागत से डुमना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निर्माण होने के बाद उम्मीद थी कि यहां से उड़ानों की संख्या बढ़ेगी।

हालांकि पिछले कुछ महीनों में उड़ानों की संख्या बढ़ने के बजाय घट गई। पहले जहां एयरपोर्ट से सप्ताह में 42 उड़ानें संचालित होती थीं, वहीं अब यह संख्या घटकर 36 रह गई है।

ऐसे में Alliance Air की नई सेवा को जबलपुर की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT