नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार की रात इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला विश्व कप खिताब जीत लिया।
इस ऐतिहासिक जीत के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी स्टेडियम में मौजूद रहीं। उन्होंने टीम के इस प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा,
Also Read
“आधी रात के समय, हमारी लड़कियों ने पहला आईसीसी विश्व चैंपियनशिप जीता है। आपने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। जिस साहस, विश्वास और आत्मविश्वास के साथ आपने खेला, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी आप पर गर्व करते हैं,.. धन्यवाद और जय हिंद।”
New EditionRead Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
Rohit Sharma, Ritika Bhabhi, Nita Ambani, Jay Shah & Akash Ambani celebrating India’s victory. 🇮🇳❤😍 pic.twitter.com/GbEd0LfyiC
— Mamta Jaipal (@ImMD45) November 2, 2025
मैच की शुरुआत में बारिश के कारण देरी हुई, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार ओपनिंग की और पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि वर्मा ने शानदार 87 रन की पारी खेली।
दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा दोनों ने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। दीप्ति ने रन-ए-बॉल 58 रन बनाए और बाद में गेंदबाजी में भी अहम विकेट लिए। वहीं, ऋचा घोष ने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 34 रन जोड़कर स्कोर को मजबूत किया।
भारत ने निर्धारित ओवरों में ठोस स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा की धारदार गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर ला दिया और भारत ने 52 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने विश्व स्तर पर नया इतिहास लिख दिया है। यह जीत न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।



