एमपी में हाई-वोल्टेज ड्रामा : महिला मित्र संग कार में घूम रहे डॉक्टर को पत्नी ने बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल

रीवा : शहर के समान थाना क्षेत्र में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रतिष्ठित डॉक्टर, जो केडी सिंह बताये जा रहे है जहां उनकी पत्नी ने उन्हें दूसरी महिला के साथ कार में रंगे हाथों पकड़ लिया।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 19 Feb 2026, 05:20 PM IST | 1 min read
रीवा के डॉक्टर का महिला मित्र के साथ विडियो वायरल
Share:

रीवा : शहर के समान थाना क्षेत्र में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रतिष्ठित डॉक्टर, जो केडी सिंह बताये जा रहे है जहां उनकी पत्नी ने उन्हें दूसरी महिला के साथ कार में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जो हंगामा हुआ, उसे देख राहगीर दंग रह गए. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रीवा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पदस्थ एक चर्चित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी सिंह अपनी एक महिला मित्र के साथ कार में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी, जो स्वयं भी एक चिकित्सक हैं, उन्होंने लैंडमार्क होटल के पास उनकी कार को बीच सड़क पर रुकवा लिया। कार रुकते ही डॉक्टर केडी सिंह की पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने कार में मौजूद डॉक्टर और उनकी महिला मित्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

डॉक्टर दंपति का विवाद बना चर्चा का विषय

विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पहले तो बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद और ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ के शक का है, तो लोग पीछे हट गए। चूंकि उक्त डॉक्टर शहर में एक बड़ा निजी नर्सिंग होम भी संचालित करते हैं, इसलिए यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमें डॉक्टर की पत्नी आक्रोश में नजर आ रही हैं।

Advertisement

डॉक्टर ने विवाद को बताया निजी मामला

जब मीडिया ने वायरल वीडियो मामले में डॉक्टर केडी सिंह से फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो डॉक्टर के द्वारा साफ तौर पर कहा गया किया मेरा निजी मामला है। मैं इस मामले में कुछ नहीं कह सकता हूं, ना ही मीडिया के सामने आऊंगा। समान थाना पुलिस ने जानकारी दी कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन निजी विवाद होने के कारण जब तक शिकायत नहीं मिलती, कानूनी कार्यवाही संभव नहीं है।

ADVERTISEMENT