Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Haier ने 4K QLED और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल फील्ड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया QLED स्मार्ट टीवी सीरीज

गैजेट गुरु

Editor | Updated: 17 Apr 2024, 12:47 PM IST | 1 min read
Haier ने 4K QLED और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल फील्ड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया QLED स्मार्ट टीवी सीरीज
Share:
Advertisement

Haier India ने भारत में अपनी नई स्मार्ट QLED सीरीज (S800QT QLED सीरीज) लॉन्च की है। नई सीरीज में 4K QLED स्क्रीन है जिसमें कंपनी ने 75-इंच, 65-इंच, 55-इंच और 43-इंच के टेलिविजन लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत 38,990 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का दावा है कि नए टीवी बेहतर घरेलू मनोरंजन अनुभव प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं इसकी खूबियां…

Haier को नई QLED स्मार्ट टीवी सीरीज में बेहतर पिक्चर क्वालिटी देखने को मिलेगी क्योंकि ये 4K टीवी हैं। इसका डिजाइन प्रीमियम है, जो आपके कमरे को एलिगेंट लुक देने में मदद करता है। इन स्मार्ट टीवी में मेटल डिजाइन है।

इन टेलीविजन में हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल फील्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इनके साथ फुल-फीचर्ड रिमोट कंट्रोल भी उपलब्ध है। डॉल्बी विजन एटमॉस की मदद से आपको किसी मूवी थिएटर जैसा साउंड मिलेगा। स्मूथ गेमिंग के लिए टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

इन टेलीविज़न में DLG तकनीक यानी डुअल लाइन गेट का इस्तेमाल किया गया है, जो कंटेंट की गुणवत्ता का स्वचालित रूप से पता लगाता है और रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करता है। यह तकनीक स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले LTPO की तरह काम करती है। इसके अलावा इन टीवी में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगी। इन स्मार्ट टीवी सीरीज में यूजर्स अपने पसंदीदा ओटीटी ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – Samsung के 32 इंच का स्मार्ट टीवी को 35% छुट के साथ ख़रीदे, देखे कीमत

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886