वैश्विक स्तर पर बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन और महंगे होते तेल ने शेयर बाजारों को हिला दिया है। पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार 10-15% तक गिर चुका है, जबकि मिड और स्मॉल कैप में 20-30% तक की गिरावट देखी गई है।
निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या यह सिर्फ करेक्शन है या फिर बड़ा क्रैश आने वाला है?
क्यों गिर रहा है बाजार?
विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा गिरावट के पीछे चार बड़े कारण हैं
Also Read
- वैश्विक युद्ध जैसे हालात (रूस-यूक्रेन, मिडिल ईस्ट)
- कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
- टैरिफ और व्यापारिक तनाव
- सप्लाई चेन में अनिश्चितता
तेल को भारतीय अर्थव्यवस्था का “राहु काल” बताया जाता है। जैसे ही कीमतें बढ़ती हैं, महंगाई, रुपये की कमजोरी और कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ जाता है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
क्या इतिहास में ऐसा पहले हुआ है?
इतिहास बताता है कि बाजार युद्ध और संकट के दौरान गिरते जरूर हैं, लेकिन स्थायी नुकसान कम होता है।
- 1973 ऑयल एम्बार्गो : तेल की कीमत दोगुनी हुई, फिर वापस सामान्य
- 1990 कुवैत संकट : भारत को सोना गिरवी रखना पड़ा
- 2008 और कोविड क्राइसिस : बाजार गिरा, लेकिन 1 साल में रिकवरी
विशेषज्ञ मानते हैं कि आज भारत पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है, 700 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार और बेहतर आर्थिक संरचना इसकी बड़ी वजह है।
क्या आने वाला है बड़ा क्रैश?
स्पष्ट जवाब किसी के पास नहीं है।
विशेषज्ञों का कहना है
- “क्रैश कभी बता कर नहीं आता”
- अगर आता है तो दर्द जरूर होगा
- लेकिन यह निवेश का अवसर भी बन सकता है
इतिहास गवाह है कि जो निवेशक घबराकर बेचते हैं, उन्हें नुकसान होता है। वहीं, जो गिरावट में निवेश करते हैं, वे लंबे समय में फायदा उठाते हैं।

गोल्ड और सिल्वर पर क्या असर?
- कई देश अब डॉलर के बजाय सोने में रिजर्व बढ़ा रहे हैं
- पिछले 3 साल में सेंट्रल बैंकों ने भारी मात्रा में सोना खरीदा
- सिल्वर की मांग EV और सोलर सेक्टर में बढ़ रही है
हालांकि, इन दोनों में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
किन सेक्टर में दिख रहा ग्रोथ का मौका?
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में ये सेक्टर मजबूत रह सकते हैं
- डिफेंस
- हेल्थ और एजुकेशन
- टेक्नोलॉजी और AI
- कंज्यूमर और ट्रैवल
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
- घबराकर बेचने से बचें
- SIP जारी रखें
- लंबी अवधि का नजरिया रखें
- पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करें (Equity, Debt, Gold)



