सिंगरौली जिले का मोरवा थाना बेहद खास है, यहां हर कोई अपनी पदस्थापना चाहता है। अभी हाल ही में तत्काल प्रभाव से निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को कार्यमुक्त किया गया था। इतना ही नहीं जैसे ही DGP ने उनका स्थानान्तरण पत्र जारी किया था ठीक उसके बाद ही सिंगरौली से उन्हें कार्यमुक्त किया गया। कपूर त्रिपाठी को वर्तमान में पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल में अटैच कर दिया गया है।

Also Read
वहीं दूसरी ओर जिले का फ़ेमस थाना मोरवा को लेकर जिले भर में काफी हलचल मची थी की किसको इस थाने की कमान दी जाएगी। आखिरकार सभी अटकलो पर विराम लगाते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने देर रात इसका भी समाधान निकाल दिया। अभी वर्तमान में पदस्थ जियावन थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह को मोरवा थाने की कमान सौप दी। उसके बाद देर रात ही निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने मोरवा थाने की कमान संभालते हुए पदभार ग्रहण कर लिया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



