जयंत ।। सिंगरौली के जयंत सिम्पलेक्स कालोनी में नवरात्रि और विजयादशमी के समक्ष दुर्गा पूजन व सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सिम्पलेक्स कालोनी वार्ड क्रमांक 12 में मण्डप को बहुत ही अच्छे से डेकोरेशन के साथ-साथ समुचित व्यवस्था की गई है। इस मण्डप में दुर्गा पूजा समिति की ओर से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा काफी अच्छा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरष्कृत किया गया।
Also Read
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन सोनी, उपाध्यक्ष विश्वजीत गुप्ता, सचिव जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद चौहान, कृष्ण कुमार दहिया, चंदन गुप्ता, मंटू सोनी, राजेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, रानु महतो, रविन्द्र भारती एंव सभी पूजा समिति के सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



