Lok Sabha Election 2024 : इस वर्ष होने वाला लोकसभा चुनाव मे अब ज्यादा समय नहीं बचा है। देश मे लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए पांच नारी न्याय गारंटी की घोषणा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिलाओं के लिए न्याय गारंटी की घोषणा की।
कांग्रेस महिला न्याय गारंटी के 5 घोषणा
- कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी की महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवार की महिला को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
- आधी आबादी-पूरा अधिकार के तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
- शक्ति का सम्मान के तहत केंद्र सरकार आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कार्यकर्ताओं को दोगुना मासिक वेतन देगी।
- अधिकारी मैत्री के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए पंचायत में पैरालीगल की नियुक्ति की जाएगी।
- सावित्री बाई फुले छात्रावास के तहत जिला मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाया जाएगा।
ये भी पढे – Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने कूल 267 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, देखें लिस्ट
Also Read
ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
New Edition
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



