बरगवां में 50 बेड सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Tuesday, February 17, 2026 8:41 PM

बरगवां में 50 बेड सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर गौरव बैनल ने अपने बरगवां भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इस अस्पताल की क्षमता 50 बेड की होगी।

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने बरगवां में निर्माणाधीन 50 बेड सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। गुणवत्ता और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। उन्होंने संबंधित कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि अस्पताल का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की नियमित रूप से लैब में जांच कराई जाए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

जल व्यवस्था की बनाएं योजना

मौके पर कलेक्टर ने अस्पताल में समुचित जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू के कार्यपालन यंत्री को कहा कि जल निगम से समन्वय कर वृहद जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति की कार्ययोजना तैयार करें।

देरी होने पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

फ्लाई ऐश पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में डंप की गई फ्लाई ऐश को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि डंप साइट पर मिट्टी का भराव कर फ्लाई ऐश की लेवलिंग कराई जाए। साथ ही सड़क पर पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp