सिंगरौली जिले में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। चितरंगी थाना क्षेत्र के कोहंडल जंगल में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह (31) के रूप में हुई है। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरफरी में लिपिक के पद पर पदस्थ थे।
सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय लिपिक गजेंद्र सिंह का शव कोहंडल जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Also Read
2014 से थे पदस्थ
जानकारी के अनुसार गजेंद्र सिंह पिता छबिलाल सिंह निवासी ग्राम अतरैला, पोस्ट उमरिया, थाना मझौली, जिला सीधी के रहने वाले थे। वे वर्ष 2014 से हरफरी विद्यालय में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
मौत से पहले भेजा था संदेश
बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को गजेंद्र सिंह ने अपनी माता के मोबाइल पर एक संदेश भेजा था। संदेश में लिखा था कि “मुझे लोग मार डालेंगे।” इस संदेश के बाद से परिजन चिंतित थे। अगले ही दिन उनका शव जंगल में फांसी पर लटका मिला। इस कारण मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
हत्या की आशंका से जांच
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। यहां मृतक का अंतिम संदेश हत्या का संदेह पैदा कर रहा है। अभी परिजनों के बयान, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य की जांच की जा रही है।



