Breaking News खबर अपडेट सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की आमने सामने टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत तीन गंभीर घायल

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 25 Apr 2023, 08:51 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली वैढन थाना अंतर्गत ग्राम परसौना के ग्राम देवरी मे बस और ऑटो की आमने सामने टक्कर में ऑटो चालाक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो के ही तीन यात्री गम्भीर रूप से घायल हैं। हादसे में मृत एक व्यक्ति व एक घायल की फिलहाल पहचान नही हो पाई है हादसे की सूचना मिलते ही टी आई अरुण पाण्डेय, देवसर विधायक सुभाष वर्मा , नगर पालिक निगम सिंगरौली अध्यक्ष देवेश पाण्डेय व टी आई अरुण पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंच घायलों को उपचारार्थ जिला चिकित्सालय पहुंचाया और मृत परिजनो को ढांढस बंधाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

घटना की जानकारी में कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय ने बताया की बरगवां से सवारी लेकर ऑटो क्रमांक mp 66 R 2943 वैढन आ रहा था कि जैसे ही परसौना के ग्राम देवरी पहुंचता है कि विपरीत दिशा से जा रही राहुल बस क्रमांक MP 66P 0902 से सीधी भिडंत हो गई।

मृतक का नाम व पता

  1. चालक सूरज नामदेव पुत्र देव प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी अमिलवान
  2. यात्री देवसती पाण्डेय पत्नी विजय शंकर उम्र 42 वर्ष निवासी दिग्घी
  3. तीसरे पुरुष मृतक की पहचान नही हो पाई है

घायलों का नाम व पता

  1. रघुनाथ कुशवाहा पुत्र विश्वंभर निवासी चिनगी टोला बरगवा
  2. सबिता जायसवाल पत्नी राम सागर उम्र 35 वर्ष निवासी मिसीरगवां
  3. तीसरे घायल की उम्र लगभग 60 वर्ष है हालत काफी गम्भीर होने की वजह से नाम गांव का पता नही चल पा रहा है

जिला चिकित्सालय पहुंच देवसर विधायक व ननि अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने मृत परिजनो से मिलकर उन्हे ढांढस बंधाया और घायलों के उपचार में कोई कमी ना हो इसके लिए चिकित्सकों से मिलकर घायलो का भी हाल जाना।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT