दूसरे हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार धीमी, फिर भी 411 करोड़ पार

दूसरे हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ की कमाई घटी, लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में 411 करोड़ रुपये पार कर लिए। जानें डे-वाइज कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और स्टारकास्ट की पूरी रिपोर्ट।

Neeraj Sahu

Author | Updated: 05 Feb 2026, 02:20 PM IST | 1 min read
Border 2 की ज़बरदस्त ओपनिंग, मोना सिंह ने शेयर की BTS तस्वीरें, Box Office पर मचा धमाल
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन कर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है। इसके बावजूद फिल्म अब भी कमाई के मामले में मजबूत स्थिति में बनी हुई है और बड़े आंकड़ों की ओर बढ़ रही है।

ट्रेड पोर्टल Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में कुल कमाई 290.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 411.76 करोड़ रुपये हो चुका है।

दूसरे हफ्ते में गिरावट, ऑक्यूपेंसी भी कम

फिल्म की बुधवार को हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.83% दर्ज की गई, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है। इससे पहले भी कलेक्शन में गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला था।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • सोमवार: 5.75 करोड़ (रविवार से 74% गिरावट)
  • मंगलवार: 5.75 करोड़
  • बुधवार: 4 करोड़

इस गिरावट से साफ है कि शुरुआती क्रेज के बाद दर्शकों की संख्या थोड़ी कम हुई है, हालांकि फिल्म अब भी स्थिर कमाई कर रही है।

पहले हफ्ते की दमदार कमाई ने बनाया रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 224.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद

  • दिन 8: 10.75 करोड़
  • दिन 9: 17.75 करोड़
  • दिन 10: 22.50 करोड़
  • दिन 11 और 12: 5.75 करोड़-5.75 करोड़

पहले वीकेंड पर आए उछाल ने फिल्म को साल की बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल कर दिया।

ADVERTISEMENT