Bigg Boss Kannada 12 Winner गिल्ली नाटा Gilli Nata कौन हैं ?

Neeraj Sahu

Author | Updated: 19 Jan 2026, 12:25 PM IST | 1 min read
Who is Gilli Nata, the winner of Bigg Boss Kannada 12
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

कन्नड़ टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 का फिनाले रविवार को धमाकेदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस सीजन के विजेता बने Gilli Nata (असल नाम – मलवल्ली नटराज), जिन्होंने अपनी सादगी, मेहनत और शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

विजेता बनने पर Gilli Nata को ₹50 लाख की नकद राशि, एक नई मारुति सुज़ुकी इनविक्टो SUV, और इसके अलावा शो के होस्ट किच्चा सुदीप की ओर से ₹10 लाख का विशेष इनाम दिया गया।

एचडी कुमारस्वामी ने दी बधाई

गिल्ली नाटा की जीत पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बधाई दी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

उन्होंने लिखा

“मंड्या लोकसभा क्षेत्र के मलवल्ली से आने वाले ग्रामीण प्रतिभा गिल्ली नटनिगा (श्री नटराज) को बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 जीतने पर हार्दिक बधाई। एक किसान परिवार से निकलकर कन्नड़ जनता का दिल जीतना गर्व की बात है।”

उन्होंने शो की रनर-अप रक्षिता शेट्टी को भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

गांव से ग्लैमर तक Gilli Nata का सफर

गिल्ली नाटा का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के मंड्या जिले के मटदापुरा गांव में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार में पले-बढ़े गिल्ली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव से ही पूरी की और बाद में आईटीआई कोर्स किया।

संघर्ष के शुरुआती दिनों में वे बेंगलुरु चले गए, जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सेट असिस्टेंट और आर्ट डिपार्टमेंट में काम किया। इसी दौरान उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग, शॉर्ट फिल्म्स और कॉमेडी पर प्रयोग शुरू किया।

कॉमेडी से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक

Gilli Nata को असली पहचान मिली कॉमेडी किलाडिगलु सीजन 4 से, जहां वे रनर-अप रहे। इसके बाद उन्होंने

  • Dance Karnataka Dance
  • Bigg Boss Kannada 12

जैसे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा साबित की।

फिल्मों की बात करें तो वे Langoti Man (2024), Super Hit. 1st Day 1st Show (2025) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।इसके अलावा उन्होंने अभिनेता दर्शन की फिल्म ‘Devil’ में भी काम किया है।

https://urjanchaltiger.in/news/ar-rahman-communal-remark-kangana-ranaut-reaction-bollywood-news/194465/

सोशल मीडिया पर Gilli Nata का जबरदस्त फैन फॉलोइंग

Gilli Nata सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। उनके कॉमेडी वीडियो और रील्स को लाखों लोग पसंद करते हैं। खासकर कन्नड़ ऑडियंस के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

बिग बॉस ने बदली किस्मत

Bigg Boss Kannada 12 गिल्ली नाटा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। गांव से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाने तक का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

ADVERTISEMENT