कौन बनेगा Bigg Boss 19 का winner ? कब होगा फिनाले

Neeraj Sahu

Author | Updated: 01 Dec 2025, 07:55 AM IST | 1 min read
कौन बनेगा Bigg Boss 19 का winner ? कब होगा फिनाले
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

लोकप्रिय रियल-टीवी शो Bigg Boss 19 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख लगभग तय हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा।

फिनाले का प्रसारण आप दो माध्यमों से देख सकेंगे। टीवी चैनल Colors TV और ओटीटी प्लेटफार्म Jio Hotstar. ओटीटी पर शो रात 9 बजे और टीवी पर 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

कौन हैं Bigg Boss 19 फाइनलिस्ट ?

पिछले कुछ दिनों में कई कंटेस्टेंट्स घर से बाहर हुए हैं। लेकिन अब भी 6 प्रतिभागी फिनाले की दौड़ में बने हुए हैं। इन नामों में शामिल हैं:

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  1. Gaurav Khanna,
  2. Amaal Malik,
  3. Tanya Mittal,
  4. Malti Chahar,
  5. Pranit More और
  6. Farhana Bhatt

इस बीच, गौरव खन्ना पहले कंटेस्टेंट बने हैं, जिन्हें “Ticket to Finale” जीतकर फिनाले का टिकट मिला। इसके साथ उन्होंने इस सीजन में आखिरी कप्तान (house captain) का पद भी संभाला, जो उन्हें नॉमिनेशन और एविक्शन से बचाता है।

हालाँकि, कुछ दिनों पहले हुए टास्क में एक बड़ी घटना हुई। Ashnoor Kaur ने टास्क के दौरान गलती से (या दिखावे में) एक कंटेस्टेंट Tanya Mittal को लकड़ी से मार दिया था। इसके बाद Ashnoor को शो से बाहर कर दिया गया।

इस बीच सोशल मीडिया और फैंस में बहस है कि क्या यह सीजन निष्पक्ष है। कुछ लोग दिखावा और प्लॉटिंग की बातें उठा रहे हैं।

Bigg Boss 19: फिक्सिंग की बात सही या गलत ?

कुछ पूर्व कंटेस्टेंट्स और अंदरूनी सूत्रों ने आरोप लगाए हैं कि इस सीजन में वोटिंग की बजाय मेकर्स के निर्देश से एविक्शन और विनर तय किया जाता है।

हालाँकि, अभी तक शो की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। फिनाले तक ये सवाल फैंस के मन में बना हुआ है, और 7 दिसंबर को ही पता चलेगा कि असली विनर कौन होगा।

कौन बनेगा Bigg Boss 19 का winner ? कब होगा फिनाले

कौन हैं Bigg Boss 19 का winner ?

  • अगर वोटिंग और पब्लिक पर्सनैलिटी देखे जाएं, तो Gaurav Khanna फेवरेट दिखाई दे रहे हैं।
  • लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया कयासों में इस सीजन के विनर के लिए फरहाना भट्ट या अन्य कंटेस्टेंट्स का नाम भी उछला है।
  • चूंकि अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए जीत किसकी होगी, यह फिनाले तक ही तय होगा।

ADVERTISEMENT