Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

IRCTC की बड़ी Mistake ! रद्द ट्रेन के ऑनलाइन काट दिए टिकट, जानिए फिर क्या हुआ !

Neeraj Sahu

Author | Updated: 22 Sep 2025, 05:10 PM IST | 0 min read
IRCTC की बड़ी Mistake !
Share:
Advertisement

मुजफ्फरपुर। बीते शनिवार को यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार दिल्ली जाने वाली 05219 स्पेशल ट्रेन रद थी। इसके बावजूद आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन का ऑनलाइन टिकट काट दिया।

यह ट्रेन पहले हर दिन चलती थी। बाद में इसे सप्ताहिकी बनाया गया। उसके बाद यह केवल शनिवार को चल रही थी। लेकिन रेलवे बोर्ड के आदेश पर 20 सितंबर से इसे बंद कर दिया गया। इस संबंध में लेटर 4 नवंबर को जारी हुआ। रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बेचना बंद हो गया। लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट कटता रहा।

यात्रियों को लगा कि ट्रेन शनिवार को चलेगी। सैकड़ों लोग स्टेशन पहुंच गए। कई यात्री कंफर्म टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर खड़े रहे। जब ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर हंगामा किया।

आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को शांत कराया। लेकिन सीतामढ़ी से आए सुशील कुमार और औराई से आए शंभू कुमार ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ट्रेन रद होने की सूचना कहीं नहीं है। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर भी नहीं दिखी।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों ने कहा कि अगर ऐप पर जानकारी दी जाती तो वे स्टेशन नहीं आते। स्टेशन मास्टर ने सुबह करीब 11 बजे घोषणा कराई कि ट्रेन रद है। इसके बाद यात्री भड़क गए।

यात्रियों ने रेलवे की इस लापरवाही पर कड़ा विरोध किया। आईआरसीटीसी के पीआरओ सह एजीएम वीके भाटिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement

रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन 17 अक्टूबर तक रद रहेगी। 18 अक्टूबर से लेकर 31 नवंबर तक यह ट्रेन दोबारा चलेगी। फिलहाल यह केवल शनिवार को ही अपने सात फेरे लगाएगी।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886