सिंगरौली को बड़ी सौगात : भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन नई ट्रेनें शुरू

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Wednesday, February 25, 2026 10:35 PM

सिंगरौली को बड़ी सौगात : भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन नई ट्रेनें शुरू
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। अब सिंगरौली से भोपाल के लिए प्रतिदिन ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी। पहले सप्ताह में केवल दो दिन ही ट्रेन चलती थी। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों से यह सुविधा शुरू हुई है। पहली बार भोपाल से चलकर ट्रेन सिंगरौली पहुंची। बरगवां स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

सिंगरौली से भोपाल के लिए अब प्रतिदिन रेल सुविधा मिलेगी। भोपाल-धनबाद (11631/32) और भोपाल-चोपन (11633/34) नई ट्रेनों का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रवासियों में उत्साह।

दो नई ट्रेनों का संचालन

रेलवे ने दो नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

  • गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)
  • गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

इन ट्रेनों से विंध्य और पूर्वी मध्यप्रदेश के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सीधी, सिंगरौली, चितरंगी और ब्यौहारी क्षेत्र को विशेष लाभ होगा।

11631/32 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक)

यह ट्रेन भोपाल से 27 फरवरी से चलेगी। हर शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार को भोपाल से प्रस्थान करेगी। धनबाद से 1 मार्च से हर रविवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। भोपाल से रात 20.55 बजे रवाना होगी। अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली पहुंचेगी। इसके बाद चोपन, रेणुकूट, गढ़वा, डालटनगंज, टोरी और रांची रोड होते हुए 20.20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में धनबाद से सुबह 07.20 बजे चलेगी। सिंगरौली 18.50 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

11633/34 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

यह ट्रेन भोपाल से 1 मार्च से हर रविवार को चलेगी। चोपन से 2 मार्च से हर सोमवार को चलेगी। भोपाल से 20.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली पहुंचेगी। 10.50 बजे चोपन पहुंचेगी। वापसी में चोपन से 17.10 बजे चलेगी। अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

नेताओं ने जताया आभार

कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने भी खुशी जताई। सुबह 7 बजे बरगवां स्टेशन पर ट्रेन के आगमन पर उत्साह का माहौल रहा।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp