Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Wrestler Hamida Bano : ‘अलीगढ़ की अमेजन’ हमीदा बानो ने सिर्फ 1 मिनट 34 सेकेंड में दिया था बाबा पहलवान को पटखनी

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 04 May 2024, 05:42 PM IST | 1 min read
'Amazon of Aligarh' Hamida Bano had given only 1 minute 34 seconds to defeat Baba Pahalwan.
Share:
Advertisement

Wrestler Hamida Bano : Google ने आज 4 मई 2024 को भारतीय महिला पहलवान हमीदा बानो (Wrestler Hamida Bano) की याद में एक डूडल बनाया है। 1954 में आज ही के दिन हमीदा बानो ने मशहूर पहलवान बाबा पहलवान को सिर्फ 1 मिनट 34 सेकेंड में हरा दिया था।

दरअसल, ‘अलीगढ़ की अमेजन’ के नाम से मशहूर भारतीय महिला पहलवान हमीदा बानू ने फरवरी 1954 में एक चुनौती जारी की,”मुझे मुकाबले में हराओ और मैं तुमसे शादी कर लूंगी।”उस समय बानू 30 वर्ष की थी।

“मुझे मुकाबले में हराओ और मैं तुमसे शादी कर लूंगी।”

हमीदा बानू के चैलेंज को दो पुरुष पहलवान, छोटू गामा पहलवान और बाबा पहलवान ने स्वीकार किया। छोटे गामा पहलवान, जो कि बड़ौदा के महाराजा द्वारा संरक्षित पहलवान था। लेकिन अंतिम समय में वह यह कहते हुए लड़ाई से हट गए कि वह किसी महिला से नहीं लड़ेंगे।

इसलिए बानू ने अपने अगले प्रतिद्वंद्वी बाबा पहलवान से कुश्ती लड़ी और जीत हासिल की।

बाबा पहलवान को विश्वास था कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी को आसानी से हरा देगा। आत्मविश्वास से लबरेज बाबा पहलवान ने घोषणा किया की, यदि वह लड़ाई हार गए तो वह संन्यास ले लेंगे।

हमीदा बानू ने मात्र 1 मिनट और 34 सेकंड में बाबा पहलवान को हरा दिया। जिसके बाद बाबा पहलवान कभी कुश्ती नहीं लड़ सका।

Advertisement

Biography of world famous Indian female wrestler Hamida Bano

भारतीय महिला पहलवान हमीदा बानो का जन्म को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ था। उन्हें ‘अलीगढ़ की अमेजन’ के नाम से भी जाना जाता है। हमीदा बानो की बचपन से ही कुश्ती में दिलचस्पी रही थी।

हमीदा बानू का वजन, ऊंचाई, आहार सभी सुर्खियां बनीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका वजन 17 स्टोन (108 किलोग्राम) था। लंबाई 5 फीट 3 इंच (1.6 मीटर) थी। उनके दैनिक आहार में 5.6 लीटर दूध, 2.8 लीटर सूप, 1.8 लीटर फलों का रस, एक मुर्गी, लगभग 1 किलो मटन और बादाम, आधा किलो मक्खन, 6 अंडे, दो बड़ी रोटियां और दो प्लेट बिरयानी शामिल थीं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो “वह दिन में नौ घंटे सोती है और छह घंटे प्रशिक्षण लेती है।”

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886