Udaipur Files : विजय राज की विवादित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ भारत में रिलीज़ हो चुकी है। 2022 में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित इस फिल्म को रिलीज़ से पहले ही काफी विवादों का सामना करना पड़ा है। अब खबर आ रही है कि फिल्म के निर्माता अमित जानी को रिलीज़ के एक दिन बाद ही जान से मारने की धमकी मिली है।
फिल्म निर्माता ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। वहीं, अब उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अमित जानी ने पोस्ट में क्या लिखा?
Also Read
एक्स पर शेयर किया गया पोस्ट
अमित जानी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक नंबर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे एक अनजान नंबर से जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। इस नंबर से मुझे बम से उड़ाने और गोली मारने की धमकी दी गई है। साथ ही, काफी गालियाँ भी दी जा रही हैं। धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को बिहार का निवासी बताता है और अपना नाम तबरेज़ भी बताता है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
सरकार से मदद की अपील
अमित जानी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया। उन्होंने सरकार से धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की।
अमित जानी ने यह भी कहा, “धमकी देने वाले ने मुझे चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो मैं गृह मंत्रालय को फोन की जानकारी दूँ। इसके बाद अमित ने गृह मंत्रालय से भी मदद की गुहार लगाई और धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।”



