सिंगरौली में करंट लगने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, बस्ती में मचा हड़कंप!

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 01 Mar 2026, 09:02 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अमलोरी बस्ती में करंट लगने से एक 18 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। यह पूरी घटना रिलायंस TH-4 अमलोरी क्षेत्र की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना है।

सिंगरौली अमलोरी गाँव में करंट लगने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जिससे पुरे रिलायंस TH-4 क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। पुलिस शव को बरामद की और मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकृपाल कहार (70 वर्ष) की नातिन कल्पना कहार (उम्र 12 वर्ष) दोपहर लगभग 12:30 बजे घर के पीछे पश्चिम दिशा की ओर निकली थी। उसके बाद करीब 1 बजे पड़ोस के एक युवक ने सूचना मिली की कल्पना राजकुमार शाह के खेत में गिरी पड़ी है। जैसे ही सूचना मिली ठीक वैसे ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा बालिका की मृत्यु हो चुकी है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

इसके बाद परिजनों को मृतिका के दोनों हाथ और पैर जले हुए दिखे, जिससे उन्हें संदेह हुआ की खेत में फैले किसी विद्युत तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 07/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और विद्युत कनेक्शन की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT