सिंगरौली / पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री यूसुफ कुरैशी, अतिरिक्त पु. अधी सिंगरौली श्री शिव कुमार वर्मा के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिंगरौली श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा निरी. कपूर त्रिपाठी को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब वर्ष 2013 से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
Also Read
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में वृहस्पति नाथ पर प्र.क्र. 3709/2013 धारा 294, 323, 506 भादवि का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद वह लगातार पेशी से गैर हाजिर चल रहा था तब माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध भाई वारंट जारी किया था माडा पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर वृहस्पति नाथ पिता भोलानाथ गोंसाई उम्र 47 वर्ष सा. असनी थाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को ग्राम असनी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
स्थाई वारण्टी आरोपी का नाम व पता :
बृहस्पति नाथ पिता भोलानाथ गोसाई उम्र 47 वर्ष सा. असनी थाना माड़ा,
इनका रहा सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी माड़ा निरी. कपूर त्रिपाठी, प्र.आर. 253 उमेश विश्वकर्मा, आर. 601 कियामुद्दीन अंसारी, आर. 363 अजय यादव, आरक्षक चालक 448 राकेश की



