Singrauli News :
मोरवा थाना अंतर्गत गोरबी चौकी में प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न समुदाय के लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी शीतला यादव ने कहा कि ईद का त्योहार भाई चारे का त्योहार है। सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनायें।
उन्होंने लोगों से कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसे बेझिझक कहें। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि जुमे की अलविदा नमाज तथा ईद की नमाज दोनों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिये गये हैं।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



