सिंगरौली 1 जून 2023।। सिंगरौली जिले में शासकीय खाद्यान सामांग्री की कालाबाजारी करने वाले निर्विकारधर दुबे के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है। यह जानकारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने दी है।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी पीसी चन्द्रवंशी के द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपरा के बिक्रेता निर्विकारधर दुबे द्वारा शासकीय खाद्यान सामांग्री की कालाबाजारी करने के कारण संबंधित विक्रेता के विरूद्ध FIR दर्ज कराई गई है।
Also Read
उन्होन बताया कि विक्रेता द्वारा हितग्राहियो को वितरण हेतु प्राप्त खाद्यान पात्र हितग्राहियो को वितरण न कर खाद्यान की कालाबाजारी किये जाने के कारण संबंधित के विरूद्ध FIR दर्ज कराई गई है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



