काम की ख़बर यहां सर्च करें

पूरा देश जानता है प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन है : राहुल गाँधी

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, April 17, 2024 2:28 PM

पूरा देश जानता है प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन है : राहुल गाँधी
Google News
Follow Us

Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव को लेकर बयान दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने राहुल से पूछा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए नेता गुजरात छोड़कर यूपी के बनारस आ जाते हैं, लेकिन आप अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए? इस पर बयान देते हुए राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये बीजेपी का मुद्दा है।

सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये कांग्रेस का फैसला है और मुझे जो आदेश मिलेगा वो करूंगा। हमारी पार्टी में ये निर्णय सीईसी की बैठक में किए जाते हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल किया। वहीं, बीजेपी ने अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपना उम्मीदवार चुना है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अमेठी में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

ये भी पढ़े – बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से होंगे सम्मानित

Ads
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in