सिंगरौली मे घर से गायब मासूम की डैम में मिली लाश,मचा हड़कंप।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, April 7, 2026 2:21 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंंत इलाके स्थित मुड़वानी डैम में मंगलवार को एक 4 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आदित्य रावत (4) के रूप में हुई है।

जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंंत इलाके में स्थित मुड़वानी डैम में मंगलवार को एक 4 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आदित्य रावत (4) पुत्र प्रदीप कुमार रावत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य सोमवार शाम करीब 6 बजे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। नीय लोगों ने डैम में एक बच्चे का शव तैरता देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही विंध्यनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now