काम की ख़बर यहां सर्च करें

जयंत पुलिस ने 12 घंटे में प्राणघातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, April 5, 2026 8:00 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के जयंत चौकी प्रभारी अरुण सिंह की टीम ने प्राणघातक हमले में शामिल चार आरोपियों को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जिले के जयंत चौकी प्रभारी अरुण सिंह की पुलिस टीम ने तेज़ कार्रवाई करते हुए, प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को सिर्फ 12 घंटे में पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, नितीश अग्रहरी और उसके साथियों के बीच रात करीब 12 बजे व्हीवीसी ऑफिस के सामने वाहन ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों ने गौरव सिंह चन्देल पर स्कार्पियो वाहन चढ़ा दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर घटना में प्रयुक्त वाहन UP-50 CR-3090 स्कार्पियो जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ धारा 126(2), 296(A), 115(2), 351(3), 109, 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपियों के नाम-

  • लवकुश चौबे, 24 वर्ष, ग्राम सिंगाही
  • अखण्ड प्रताप सिंह, 21 वर्ष, नवानगर
  • अभिष सिन्हा, 30 वर्ष, अमलोरी एनसीएल कालोनी
  • पुनीत सिंह चौहान, 24 वर्ष, ग्राम भरूहा

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement