काम की ख़बर यहां सर्च करें

मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर सिंगरौली के 24 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, December 17, 2025 8:10 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली, 17 दिसंबर 2025।। मनरेगा योजनांतर्गत पुराने वित्तीय वर्षों के अधूरे कार्य पूरे न होने पर जिला पंचायत सिंगरौली ने सख्त रुख अपनाया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जगदीश कुमार गोमे ने जनपद पंचायतों के 24 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पर कार्य पूर्णता में प्रगति न लाने और जल गंगा संवर्धन अभियान के स्वीकृत कार्य पूरे न कराने के आरोप हैं।

सीईओ गोमे ने जनपद पंचायत बैढ़न में पदस्थ उपयंत्री, चन्दन सिंह, जोर सिंह, राकेश शाह, संजय वर्मा, अवधेश शर्मा, ऋतुराज शुक्ला, सोनल श्रीवास्तव, रविंद्र चड़ार और रंजीत कुमार को नोटिस जारी किया है।

वहीं, जनपद पंचायत देवसर के उपयंत्री, अभिषेक विश्वकर्मा, सतीश पटेल, विनोद मिश्रा, विवेक कृष्ण तिवारी, राजकुमार द्विवेदी और सुमित वर्मा को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

इसके अलावा जनपद पंचायत चितरंगी के उपयंत्री,अम्बिका मिश्रा, ओम प्रकाश सिरोठिया, तोषण सिंह, रवि प्रकाश सिंह, संजय सिंह, रजनीश जायसवाल, संजय ताम्रकार, मुकेश पटेल और मनोज वर्मा को भी कारण बताओ सूचना पत्र भेजा गया है।

सीईओ ने सभी अधिकारियों से तय समय में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर आगे की कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

Ads
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

एक नज़र इधर भी ...

Singrauli Cyber Crime, Singrauli Police, Cyber Cell Singrauli, Online Fraud Refund, Rahul Kumar Soni, Cyber Fraud News, Cyber Helpline 1930, Digital Fraud Recovery, Singrauli News, Cyber Security

June 2, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्थुआ में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई।

June 2, 2026

Singrauli Nagar Nigam has made trade license mandatory for traders

June 2, 2026

ग्राम पंचायत खैराही के अगरियान टोले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी।

May 31, 2026

जिला पंचायत सभागार सिंगरौली में आयोजित जन अभियान परिषद् की जिला स्तरीय प्रशिक्षण बैठक।

May 31, 2026

May 23, 2026