मौसम का कहर ; आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

By: News Desk

On: Sunday, May 12, 2024 9:57 AM

Bihar News : मौसम का कहर ; आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
Google News
Follow Us

Bihar News : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी। 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।  गोटपा नहर पुल के पास वज्रपात से दो लोगों की जान चली गयी। मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गई है।

मोहनी गांव में वज्रपात से 8 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। वह मूल रूप से बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र था। वह बिक्रमगंज में मोहिनी निवासी अपने चाचा उमेश यादव के घर रहकर पढ़ाई करता था।

निंगा गांव में सड़क निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर की वज्रपात से मौत हो गयी। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (23) के रूप में की गई है।

ये भी पढे – 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर होने वाले हैं – Delhi CM Arvind Kejriwal

शेयर कीजिए
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment