Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

MrBeast से मिलने मिलने की कोशिश हुई कामयाब, गुजरात की माया को मिला 9.5 लाख रुपये का तोहफा

गुजरात की माया गुप्ता ने MrBeast से मिलने के लिए 365 दिन तक चैलेंज चलाया। आखिरी दिन मुलाकात हुई और उन्हें सामुदायिक कार्यों के लिए 10,000 डॉलर मिले।

Shabana Parveen

Editor | Updated: 16 Oct 2026, 05:25 PM IST | 1 min read
Maya Gupta MrBeast
Share:
Advertisement

सूरत, गुजरात। कहते हैं अगर इरादे मजबूत हों और कोशिश लगातार जारी रहे, तो एक दिन सपना हकीकत बन सकता है। गुजरात के सूरत की रहने वाली माया गुप्ता की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। माया ने मशहूर YouTuber MrBeast से मिलने के लिए लगातार 365 दिनों तक अभियान चलाया। चुनौती के आखिरी दिन माया की कोशिश कामयाब हुई, और उनकी मुलाकात MrBeast से हुई। MrBeast ने माया को 10,000 डॉलर दिए यानी करीब 9.5 लाख रुपये का तोहफा मिला। यह रकम उनके सामुदायिक सहायता कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए दी गई।

माया गुप्ता से क्यों मिले MrBeast

माया गुप्ता ने Mr Beast से मिलने के लक्ष्य के साथ अपना चैलेंज शुरू किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट @mayaforbeast पर नियमित वीडियो साझा किए और अपनी हर कोशिश में MrBeast को टैग करती रहीं।

शुरुआत में यह उनका निजी लक्ष्य था, लेकिन धीरे-धीरे सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके सफर से जुड़ने लगे। लोग उनके वीडियो देखने लगे और यह जानने के लिए उत्सुक रहने लगे कि क्या वह 365 दिनों के भीतर अपने पसंदीदा YouTuber से मिल पाएंगी।

माया ने अपने अभियान को ‘Maya for Beast’ नाम दिया था। एक साल की लगातार कोशिश के बाद चुनौती के अंतिम दिन उनकी मुलाकात MrBeast से हुई।

Maya for Beast सिर्फ मुलाकात नहीं ?

माया की कहानी को खास बनाने वाली बात यह है कि उनका पूरा साल केवल MrBeast का ध्यान आकर्षित करने में नहीं बीता। उन्होंने अपने स्थानीय समुदाय में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने और उनकी सहायता करने से जुड़े प्रयास भी सोशल मीडिया पर साझा किए।

Advertisement

उनके इसी काम ने MrBeast का ध्यान खींचा। मुलाकात के दौरान उन्होंने माया के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वह पिछले एक साल से अपने समुदाय के लोगों की मदद कर रही थीं।

इसके बाद MrBeast ने उन्हें 10,000 डॉलर का तोहफा दिया, ताकि वह अपने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा सकें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MrBeast (@mrbeast)

10,000 डॉलर मिलते ही भावुक हुईं माया

मुलाकात के दौरान MrBeast ने माया को बताया कि उन्होंने उनके प्रयासों पर ध्यान दिया था। माया के लिए यह पल खास था, क्योंकि जिस मुलाकात के लिए उन्होंने पूरे साल कोशिश की, वह आखिरकार उनके सामने थी।

रिपोर्टों के अनुसार, माया ने संकेत दिया कि वह इस रकम का इस्तेमाल केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समुदाय के लोगों की मदद जारी रखने के लिए करना चाहती हैं।

इस तरह उनका 365 दिनों का चैलेंज एक व्यक्तिगत सपने की पूर्ति के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर भी बन गया।

MrBeast कौन हैं ?

MrBeast का असली नाम जिमी डोनाल्डसन (Jimmy Donaldson) है। वह दुनिया के लोकप्रिय YouTube क्रिएटर्स में शामिल हैं। उनके वीडियो बड़े चैलेंज, नकद पुरस्कार, अनोखे प्रयोग और जरूरतमंद लोगों की मदद से जुड़े अभियानों के लिए जाने जाते हैं।

माया गुप्ता की कहानी भी सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक कोशिश का उदाहरण है, जिसने एक साल बाद उन्हें अपने पसंदीदा क्रिएटर से मिलाया और उनके सामुदायिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता दिलाई।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886