Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की कार्यपद्धति की सराहना की। सीएम मोहन यादव ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी से बड़ी संख्या में लोग बीजेपी में आकर सुकून महसूस करते हैं, सकारात्मक राजनीतिक तरीके से काम करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है।”
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "… भाजपा में कांग्रेस पार्टी से बड़ी संख्या में लोग आकर सुकून महसूस करते हैं… राजनीतिक दृष्टि से काम करने के लिए एक सकारात्मक तरीके से कार्य करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है…" pic.twitter.com/wbHAzs94Zg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2024
Lok Sabha Election 2024
उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कमलनाथ जी के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ ने गोंड समाज के प्रमुख नेता और राजपरिवार के सदस्य कमलेश शाहजी को गद्दार और देशद्रोही कहा है। मैं ऐसे दुर्व्यवहारों को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं मानता। अब तक शाह कांग्रेस में थे और अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। नकुलनाथ को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए।
मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही पुराने साथियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं…
ये अपने परिवार से बाहर के किसी अन्य व्यक्ति को नेता के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। #DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/ZbtRzY7kcv
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 31, 2024
मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही पुराने साथियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं… ये अपने परिवार से बाहर के किसी अन्य व्यक्ति को नेता के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।