शादी जरूरी है, लेकिन Financial प्लानिंग उससे भी ज्यादा ! Wedding Vs Investment

नौशाबा अंजुम

Author | Updated: 31 Jan 2026, 06:45 PM IST | 1 min read
शादी जरूरी है, लेकिन Financial प्लानिंग उससे भी ज्यादा ! Wedding Vs Investment
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

Wedding Vs Investment : आज के दौर में शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक बड़ा Financial फैसला भी बन चुकी है। हाल ही में सामने आई दो कपल्स की कहानी इस बात को साबित करती है कि प्यार के साथ-साथ पैसों की समझ कितनी जरूरी होती है।

जहां एक कपल ने अपनी शादी के बजट को सही निवेश में लगाया और 35 साल की उम्र में करोड़पति बन गया, वहीं दूसरा कपल दिखावे और भारी खर्च के चलते आज EMI और तनाव के बीच फंसा हुआ है।

कपल न.01 : शादी का पैसा SIP में लगाया, बना लिया ₹1 करोड़

कपल न.01 ने शादी को सादगी से मनाने का फैसला लिया। महंगे फर्नीचर, भारी गिफ्ट्स और दिखावे से दूर रहते हुए उन्होंने वही पैसा Systematic Investment Plan (SIP) में निवेश कर दिया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

उन्होंने ऐसा क्या किया, बन गए करोडपति ?

  • हर महीने Auto SIP, बिना किसी देरी के
  • Assets को प्राथमिकता, liabilities से दूरी
  • लाइफस्टाइल इंफ्लेशन से बचाव
  • एक से ज्यादा Income Source पर काम
  • समय पर Term Insurance और Health Insurance लिया

धीरे-धीरे कंपाउंडिंग का असर दिखा और 35 साल की उम्र तक उनका पोर्टफोलियो ₹1 करोड़ के पार पहुंच गया।

कपल न.02 : दिखावे की शादी, अब EMI का बोझ

दूसरी ओर कपल न.01 ने शादी में 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए। महंगे फर्नीचर, गहने और सामाजिक दबाव के चलते उन्होंने लोन लिया।

आज उनकी स्थिति

  • हर महीने भारी EMI
  • सेविंग लगभग शून्य
  • निवेश की कोई योजना नहीं
  • पैसों को लेकर लगातार तनाव
  • रिश्ते में खटास

समय के साथ यह साफ हो गया कि सिर्फ प्यार से घर नहीं चलता, आर्थिक समझ भी जरूरी होती है।

करोड़पति कोई एक दिन में नहीं बनता ! Wedding Vs Investment

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि
“Wealth creation is not luck, it’s discipline.”

दौलत किसी एक बड़े फैसले से नहीं, बल्कि रोज़ के छोटे-छोटे सही निर्णयों से बनती है।

  • नियमित निवेश
  • खर्च पर कंट्रोल
  • सही बीमा
  • भविष्य की प्लानिंग
  • धैर्य और अनुशासन

यही वो आदतें हैं जो लंबे समय में आर्थिक आज़ादी दिलाती हैं।

रिश्ता तभी मजबूत रहता है जब उसमें भरोसे के साथ-साथ फाइनेंशियल समझ भी हो। शादी एक दिन का जश्न है, लेकिन सही निवेश पूरी जिंदगी का सुकून देता है।अगर आप आज सही फैसला लेते हैं, तो आने वाला कल खुद-ब-खुद सुरक्षित हो जाएगा।

ADVERTISEMENT