Vinfast Limo Green Electric MPV: भारत में 2026 तक लॉन्च हो सकती है नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 16 Aug 2025, 07:29 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

Limo Green Electric MPV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माता भारत में अपने वाहनों को लॉन्च और लॉन्च कर रहे हैं। वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Vinfast जल्द ही अपनी दो SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, निर्माता भारत में और कौन-कौन से वाहन लॉन्च कर सकता है? इनमें क्या-क्या फीचर्स और रेंज दी जा सकती है? हम आपको इस खबर में बताते हैं।

Vinfast लॉन्च करेगी तीसरा वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Vinfast भारत में अपना तीसरा वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस वाहन के लिए निर्माता ने भारत में पेटेंट दाखिल कर दिया है।

Vinfast कौन सा वाहन लॉन्च होगा

जानकारी के अनुसार, निर्माता भारत में Vinfast Limo Green Electric MPV लॉन्च कर सकता है। इस Electric MPV को देश में एक कमर्शियल वाहन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Limo Green Electric MPV फीचर्स

निर्माता Limo Green Electric MPV को सात-सीटर Electric MPV के रूप में लॉन्च करेगा। इसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, 18-इंच अलॉय व्हील, 170 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चार स्पीकर, सिंगल ज़ोन एसी, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कुछ फीचर्स होंगे। इसका इंटीरियर भी ब्लैक थीम में हो सकता है।

Limo Green Electric MPV रेंज 

Vinfast इस सात-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी में 60.13 kWh क्षमता की LFP बैटरी देगी। जिससे एक बार चार्ज करने पर 450 किमी तक की रेंज मिल सकती है। डीसी फास्ट चार्जर से यह केवल 30 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इस एमपीवी में ड्राइविंग के लिए इको, कम्फर्ट और स्पोर्ट्स मोड दिए जाएँगे।

Limo Green Electric MPV कब होगी लॉन्च

Vinfast ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालाँकि, उम्मीद है कि यह सात-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी भारत में 2026 तक लॉन्च हो सकती है।

ADVERTISEMENT