UPSC NDA/NA I 2026 नोटिफिकेशन जारी, 394 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 11 Dec 2025, 06:23 PM IST | 1 min read
UPSC NDA/NA I 2026 नोटिफिकेशन जारी, 394 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

UPSC NDA/NA I 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। इस बार परीक्षा में कुल 394 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है।

UPSC ने NDA/NA I 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 तक upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। कुल 394 पदों पर भर्ती होगी।

किस विभाग में कितने पद

  • सेना : 208 पद
  • नौसेना (कार्यकारी शाखा) : 42 पद
  • वायु सेना (उड़ान शाखा) : 92 पद
  • वायु सेना – ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) : 18 पद
  • वायु सेना – ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) : 10 पद
  • नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) : 24 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

आर्मी विंग

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी।

एयरफोर्स, नेवी और 10+2 कैडेट प्रवेश योजना

  • उम्मीदवार का साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स और मैथ्स) के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

  • केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2007 से पहले नहीं और 1 जुलाई 2010 के बाद नहीं होना चाहिए।
    आयु संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें।

कैसे करें आवेदन?

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  • सबसे पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करें।
  • फिर NDA/NA I 2026 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और फॉर्म भरें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

NDA/NA I 2026 Exam Date

UPSC के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, NDA/NA I 2026 परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा—

  • लिखित परीक्षा
  • एसएसबी इंटरव्यू

आवेदन करें – Apply Now

अधिकारिक नोटिफिकेशन – Click Here

ADVERTISEMENT