UP Police Constable Recruitment 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन एंड रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPPRB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 32,679 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है। 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
Also Read
यूपी पुलिस में किन पदों पर होगी भर्ती
UPPPRB की ओर से विभिन्न विभागों में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं—
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
- आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)
- आरक्षी PAC / सशस्त्र पुलिस (पुरुष)
- आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष)
- महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी
- आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष)
- जेल वार्डर (पुरुष)
- जेल वार्डर (महिला)
नागरिक पुलिस कॉन्स्टेबल: श्रेणीवार पद
- अनारक्षित: 4191
- EWS: 1046
- OBC: 2826
- SC: 2198
- ST: 208
कुल: 10,469 पद
PAC / सशस्त्र पुलिस: श्रेणीवार पद
- अनारक्षित: 6060
- EWS: 1512
- OBC: 4083
- SC: 3176
- ST: 300
कुल: 15,131 पद
विशेष सुरक्षा बल कॉन्स्टेबल पद
- अनारक्षित: 538
- EWS: 134
- OBC: 362
- SC: 281
- ST: 26
कुल: 1,341 पद
महिला बटालियन में महिला कॉन्स्टेबल
- अनारक्षित: 916
- EWS: 228
- OBC: 615
- SC: 478
कुल: 2,282 पद
घुड़सवार पुलिस कॉन्स्टेबल
- अनारक्षित: 30
- EWS: 7
- OBC: 19
- SC: 14
- ST: 1
कुल: 71 पद
जेल वार्डर (पुरुष)
- अनारक्षित: 1314
- EWS: 327
- OBC: 885
- SC: 688
- ST: 65
कुल: 3,279 पद
जेल वार्डर (महिला)
- अनारक्षित: 44
- EWS: 10
- OBC: 28
- SC: 22
- ST: 2
कुल: 106 पद
OTR के बाद ही होगा आवेदन
UPPPRB ने साफ किया है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवारों को पहले UPPPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR करना होगा। इसके बाद ही वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- पुरुष उम्मीदवारों की आयु: 18 से 22 वर्ष
- महिला उम्मीदवारों की आयु: 18 से 25 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
अधिकारिक सूचना – Notification
ऑनलाइन आवेदन करें – Apply Now



