SSC CHSL 2025 एडमिट कार्ड आज जारी, 12 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 09 Nov 2025, 09:26 PM IST | 1 min read
SSC CHSL 2025 एडमिट कार्ड आज जारी, 12 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

SSC CHSL Admit Card 2025 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (CHSL- 10+2) परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा देश भर में कई सेंटरों पर 30 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। आयोग आज यानी 9 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड किसी भी ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार ऑनलाइन ही हॉल टिकट डाउनलोड करें।

केंद्र पर एडमिट कार्ड जरूरी

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

SSC CHSL टियर-1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना यूज़र नेम (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

CHSL टियर-1 परीक्षा पैटर्न

  • SSC CHSL टियर 1 में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे।
  • पेपर चार भागों में बंटा होगा। हर हिस्से में 25 प्रश्न होंगे।

विषय इस प्रकार है:-

  • इंग्लिश भाषा (बेसिक नॉलेज)
  • जनरल इंटेलिजेंस
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अरिथमेटिक)
  • जनरल अवेयरनेस

परीक्षा समय 1 घंटा रहेगा।
दिव्यांग उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा।

भर्ती और आगे की प्रक्रिया

टियर-1 में पास होने वाले उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा के लिए चयनित होंगे। इस भर्ती के तहत कुल 3131 पद भरे जाएंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SSC की वेबसाइट पर जाएं।

Admit Card Download

ADVERTISEMENT