सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस कोल माइंस (Reliance Coal Mines) में बुधवार को हुए एक औद्योगिक हादसे में पीसी मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शासन चौकी क्षेत्र के सिद्धिकला गांव निवासी इंद्रभान यादव के रूप में हुई है।
जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस कोल माइंस (Reliance Coal Mines)में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खदान में काम के दौरान पीसी मशीन पलटने से ऑपरेटर इंद्रभान यादव की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और खदान के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, सिद्धिकला गांव निवासी इंद्रभान यादव रोज की तरह ड्यूटी पर थे।
Also Read
इसी दौरान खदान में काम करते समय पीसी मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि ऑपरेटर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जान चली गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर पारदर्शिता नहीं बरतने के आरोप लगाए। मृतक के चाचा दुर्गेश यादव का कहना है कि परिवार को घटनास्थल देखने तक नहीं दिया गया और शव को जल्दबाजी में अस्पताल भेज दिया गया।
इससे परिजनों में नाराजगी और बढ़ गई। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने खदान गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी खदान में सुरक्षा मानकों का पालन कितना प्रभावी है। एक मजदूर की मौत ने फिर से औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।(Reliance Coal Mines)



